फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Special buses will go to Delhi, Chandigarh to drop the passengers back.

Chamba News: वापस यात्रियों को छोड़ने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ जाएंगे स्पेशल बसें

Fri, 01 Nov 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Nov 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Special buses will go to Delhi, Chandigarh to drop the passengers back.
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो से यात्रियों के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भेजी गईं बसें दीपावली पर वापस पहुंच गई हैं। अब इन बसों को दोबारा यात्रियों को वापस छोड़ने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मांग ज्यादा आने पर और बसें भी भेजने का दावा निगम प्रबंधन कर रहा है। परिवहन निगम ने दीपावली पर छह से अधिक विशेष बसें भेजी थीं। ये बसें अब दोबारा यात्रियों को वापस ले जाने के लिए भेजी जा सकती हैं। फिलहाल, ये बसें निर्धारित रूटों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निगम ने 27 अक्तूबर को बाहरी जिलों और राज्यों में रहने वाले लोगों को दीपावली पर घर लाने के लिए स्पेशल छह बसें भेजी थीं। निगम हर साल ही दीपावली पर विशेष बसें चलाता है। हालांकि, चंबा डिपो में बसों की कमी चल रही है, लेकिन निगम प्रबंधन ने लोगों की मांग पर स्पेशल बसें चलाई हैं। यही बसें लोगों को बाहरी जिलों और राज्यों तक छोड़ने जाएंगी। निगम ने दावा किया है कि जरूरत पड़ने पर और बसें लोगों को वापस छोड़ने के लिए भेजी जाएंगी। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि यही स्पेशल बसें लोगों को वापस छोड़ने के लिए जाएंगी। जरूरत पड़ने पर और बसों की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed