{"_id":"039baa3bb78f23de658d87a39f86b43c","slug":"sos-classes-starts-to-15-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयज स्कूल में 15 फरवरी से शुरू होंगी एसओएस की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वॉयज स्कूल में 15 फरवरी से शुरू होंगी एसओएस की कक्षाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) शुरू हो गया है।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य विकास महाजन ने बताया कि जिन छात्रों का पंजीकरण रावमापा चंबा के अधीन हुआ है, उनकी कक्षाएं 15 फरवरी से शुरू की जा रही हैं। जो छात्र इस साल मार्च में सभी विषयों के साथ परीक्षाएं देने की तैयारी कर रहे हैं, अपनी किताबें स्कूल से हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल से किताबें हासिल करने का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक तय का है। इस बारे में छात्र ओपन स्कूल प्रभारी से भी मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी विषय की किताबें शिक्षा बोर्ड से स्कूल में पहुंच गई हैं। उन्होंने छात्रों से जल्द से जल्द स्कूल में संपर्क करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन