फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   son in law arrested in murder case

ससुर की हत्या के आरोप में दामाद गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
son in law arrested in murder case
सलूणी (चंबा)। ससुर की हत्या के आरोप में पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सियुल नदी के पास जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, पहले उसे दुर्घटना से जोड़ा जा रहा था। बाद में पुलिस की जांच में यह हत्या की साजिश पाई गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह उर्फ टिंडू तहसील बणी, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। लक्ष्मण सिंह रविवार को अपनी बेटी को लेने के लिए भांदल में आया था। शाम को उसने अपनी बेटी को अपने भाई के साथ गाड़ी में भेज दिया और खुद बेटी के ससुराल में ही रुक गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका दामाद के साथ झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

रात को जब बेटी ने अपने घर (मायका) पहुंचकर पिता को फोन किया तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला। सोमवार दोपहर के समय सियुल नदी के पास लक्ष्मण सिंह का शव बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक की बेटी के बयान दर्ज कर लिए। इसमें बेटी ने अपने पति के खिलाफ हत्या का शक जाहिर किया।
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। रात को धर्मशाला से फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाकर पड़ताल शुरू कर दी। बेटी के बयान पर मृतक के दामाद के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उसके उपरांत ही शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed