फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Solar fencing will be done in farmers' fields at a cost of Rs 78 lakh.

Chamba News: किसानों के खेतों में 78 लाख रुपये से होगी सौर बाड़बंदी

Thu, 05 Dec 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Solar fencing will be done in farmers' fields at a cost of Rs 78 lakh.
चंबा। किसानों की फसलों को बंदरों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर फेसिंग बाड़बंदी की योजना फिर शुरू कर दी है। बजट न मिलने से यह योजना पहले दम तोड़ चुकी थी लेकिन, अब बजट उपलब्ध होने के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया है। इसमें सरकार किसानों को 70 प्रतिशत अनुदान देगी। इस योजना के तहत जिले के 100 से अधिक किसानों ने आवेदन किया है।अब इसमें शुरुआत में 25 किसानों के खेतों में सोलर फेसिंग लगाने के लिए 78 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

किसानों का दावा है कि कांटेदार बाड़बंदी से बंदरों से उनकी फसलों का बचाव नहीं होता है। क्योंकि कांटेदार बाड़बंदी से बंदर फसल तक पहुंच जाते हैं। जबकि, सोलर फेसिंग से उनकी फसल उजड़ने से बचती हैं। चंबा के अधिकांश किसान खेतीबाड़ी पर निर्भर होते है। ऐसे में लावारिस पशु और बंदर फसलों को चट कर जाते हैं। किसानों का कहना है कि वे आखिर अपनी फसलों को बचाने के लिए क्या करें। लेकिन, सरकार की मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना (सोलर फेंसिंग) काम कर रही है।
विज्ञापन

यह है फायदा
इस योजना की खासियत यह है कि किसानों की फसलें सुरक्षित रहेगी और सोलर फेंसिंग बिना नुकसान पहुंचाए जानवरों को खेतों से दूर रखती है। 12 वोल्ट का करंट पशु और मानव दोनों के लिए नुकसानदेह नहीं है। इसका झटका लगने से पशु पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा और वह खेत की तरफ नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर फेसिंग स्कीम को शुरू कर दिया है। जिसके लिए एक करोड़ एक लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। इसमें 25 किसानों के लिए सोलर फेसिंग लगाने के लिए 78 लाख रुपये खर्च होंगे।
विकास कपूर, कार्यवाहक उपनिदेशक, कृषि विभाग, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed