फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Social worker Prashant presented various issues before MP Harsh.

Chamba News: समाजसेवी प्रशांत ने सांसद हर्ष के सामने रखीं समस्याएं

Fri, 24 Apr 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Social worker Prashant presented various issues before MP Harsh.
चंबा। द्रमण पंचायत में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा दौरे के दौरान समाजसेवी प्रशांत महाजन ने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने रखा।
विज्ञापन

उन्होंने ओबड़ी से द्रमण पंचायत तक पक्की सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को प्राथमिकता से उठाते हुए इसके शीघ्र निर्माण की बात कही। यह सड़क वर्ष 2002-03 से प्रस्तावित होने के बावजूद अब तक अधूरी रही है। साथ ही प्रशांत महाजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए सोलर लाइटें लगाने की भी मांग रखी ताकि दूरदराज के इलाकों में रात्रि आवागमन सुगम हो सके। सांसद हर्ष महाजन ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मामले को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को अग्रेषित करने के निर्देश भी जारी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed