{"_id":"67d6cdaac689189055044439","slug":"social-participation-is-necessary-against-drug-addiction-thakur-chamba-news-c-88-1-cmb1003-146211-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ सामाजिक सहभागिता जरूरी : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ सामाजिक सहभागिता जरूरी : ठाकुर
Mon, 17 Mar 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
चंबा में बैठक के बाद चुराह कल्याण संघ के पदाधिकारी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय में रविवार को चुराह कल्याण संघ की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान वेद व्यास ठाकुर ने प्रदेश में बढ़ते चिट्टे (हेरोइन) के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे के गर्त में जा रही है, जिससे अभिभावक बेबस महसूस कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए अब सामाजिक सहभागिता जरूरी हो गई है। उन्होंने नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में पदाधिकारियों ने चुराह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में संघ के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सुधार के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।