{"_id":"6054ad5a8ebc3ec4487adf15","slug":"so-far-one-lakh-people-have-been-corona-examined-chamba-news-sml3647621116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक एक लाख लोगों की हो चुकी है कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक एक लाख लोगों की हो चुकी है कोरोना जांच
विज्ञापन
So far, one lakh people have been corona examined
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में मार्च 2020 में लगाए गए लॉक डाउन से अब तक स्वास्थ्य विभाग एक लाख लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। इनमें 2987 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में रखा गया। 2929 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि, 52 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।
जिले में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के चार सक्रिय मामले बचे हैं। इनका उपचार स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन सुविधा के तहत कर रहा है।
हालांकि, प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसके चलते सरकार ने अलर्ट भी जारी किया है लेकिन, चंबा में कोरोना संक्रमण के पिछले कुछ दिन से ज्यादा मामले देखने को नहीं मिले हैं जो जिलावासियों के लिए राहत की बात है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में अब तक एक लाख लोगों में कोरोना की जांच हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में हालात सामान्य चल रहे हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।