{"_id":"6568bf8ff451dcd09e014381","slug":"snowfall-on-the-peaks-rain-in-the-lower-areas-increased-the-cold-became-a-lifesaver-for-the-crops-chamba-news-c-88-1-cmb1003-13230-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड, फसलों के लिए बनी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड, फसलों के लिए बनी संजीवनी
Thu, 30 Nov 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कुगति कार्तिक स्वामी मंदिर के आसपास पड़ी ताजा बर्फबारी।संवाद
चंबा। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी समेत अन्य ऊंची पहाड़ियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड ठंड पड़ रही है। निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते शीतलहर चल रही है।
उधर, करीब तीन सप्ताह बाद हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर आई है। इससे सीजनल बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार से भी लोगों से छुटकारा मिलेगा। वीरवार को पूरा दिन बारिश का क्रम जारी रहा। भरमौर-पांगी की ऊंची चोटियों पर 17.78 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल डलहौजी के अधीन डैनकुंड, पौहलाणी माता और लक्कड़मंडी में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम दिन भर जारी रहा। पर्यटन स्थल जोत में भी बर्फबारी हुई है। उधर, जिला मुख्यालय में बारिश के कारण बाजार में लोगों की चहलकदमी बेहद कम रही। इसके अलावा ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। गौरतलब है कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक दिसंबर तक भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वीरवार सुबह से जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके चलते समूचा जिला प्रचंड ठंड की चपेट में है। वहीं, परिवहन निगम की सेवाओं मौसम के चलते प्रभावित नहीं हुई हैं। कुगती के लिए चंबा से दौड़ी बस हड़सर तक पहुंच पाई। आगे बर्फबारी की वजह से बस नहीं जा पाई। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बताया कि लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और बर्फबारी के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने में परहेज करें।
कृषि विभाग की मानें तो इससे गेहूं की फसल को पर्याप्त नमी मिलेगी। आलू की फसल के लिए किसानों को खेत तैयार करने में परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से इस बारिश की वजह से लोगों को शुष्क ठंड से भी निजात मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि बारिश से लोगों को सीजनल बीमारियों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
--