फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall chamba pangi bharmour road blocked

डलहौजी, खज्जियार में दोपहर के समय गिरे बर्फ के फाहे, घरों में दुबके लोग

Tue, 28 Jan 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
snowfall chamba pangi bharmour road blocked
डलहौजी/खज्जियार/चंबा। जिले में मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में भारी बर्फबारी के कारण पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। वहीं पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में बर्फबारी से सैलानी चहक उठे हैं। मौसम के तेवरों से एक बार फिर लोग घरों में दुबककर रह गए हैं। जबकि, जगह-जगह होने वाले भूस्खलन से शेष मार्ग बंद और खुलते रहे। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही जिले के निचले क्षेत्रो में बारिश का क्रम जारी रहा। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार सहित भरमौर, सलूणी, किहार, लंगेरा, पांगी, साहो, सिल्लाघ्राट में हल्की बर्फबारी के बाद क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। पर्यटन नगरी डलहौजी के गांधी चौक, बस स्टैंड में दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरे। जबकि, आहला में दो से तीन इंच, लक्कड़मंडी में चार से छह इंच तक बर्फबारी हुई है। पर्यटन नगरी खज्जियार के पौहलाणी में चार से छह इंच, जोत पर आठ से एक फीट तक बर्फबारी होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जेसीबी ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। वहीं, तीसा की क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र आयल, बणतंर, सनवाल, देवीकोठी, टेपा, मंजणी, दुधरा में चार से छह इंच, ऊपरी चोटियों कलोह जोत, साच पास, खुंडी मराल में चार से छह मीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। सलूूणी क्षेत्र की धाराओं लंगेरा, गढ़घूम, चौंडी दी घोड़ी, गढ़माता, मंदरालाधार, त्रियूंडी में पांच फीट तक, भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, काली छौ में भारी बर्फबारी हुई है। जबकि, सुबह और दोपहर बाद तहसील मुख्यालय भरमौर में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि भरमौर-पठानकोर्ट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed