फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Snowfall brought spring, pace of tourists increased in Dalhousie

Chamba News: बर्फबारी लाई बहार, डलहौजी में बढ़ी पर्यटकों की रफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Snowfall brought spring, pace of tourists increased in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की रफ्तार बढ़ गई है। काफी संख्या में वीकेंड पर पर्यटक डलहौजी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इससे डलहौजी में सिमटे पर्यटन को बहार मिल गई है। वर्तमान में करीब साठ प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित जालंधर से काफी संख्या में पर्यटक बर्फ के बीच अठखेलियां करने पहुंच रहे हैं। सैलानी डलहौजी के साथ डैणकुंड भी पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार चमक उठा है। कारोबारियों ने अब राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि दिसंबर और जनवरी में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। इसके चलते पर्यटन कारोबार सिमट गया। जनवरी में बर्फबारी होने पर हर साल पर्यटकों का जमावड़ा रहता था। इस साल जनवरी में पर्यटन नगरी सुनसान रही। फरवरी के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। वीकेंड में पर्यटक डलहौजी पहुंचे हैं। उधर, होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत का कहना है कि वर्तमान में साठ प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। कहा कि बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह कारोबारियों के लिए अच्छी बात है। दिसंबर और जनवरी तक काफी कम पर्यटकों की आवाजाही रही। इसका कारण बर्फबारी न होना रहा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed