{"_id":"5df8f6968ebc3e880c79cabf","slug":"snow-area-chamba-485-tranfarmer-closed-chamba-news-sml317964861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के पांच दिनों भी नहीं हुआ उजाला, 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के पांच दिनों भी नहीं हुआ उजाला, 4
विज्ञापन
चंबा। बर्फबारी के पांच दिन भी जिले में 485 ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। इस वजह से हजारों की आबादी अंधेरे में सर्द काटने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि मौसम भले ही साफ हो गया है। मगर सुबह के समय पड़ने वाला कोहरा जोखिम भरा है। मार्गों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही है। राहत की बात यह है कि एचआरटीसी के सभी रूटों पर आवाजाही शुरू हो गई। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को निकली धूप के दौरान विद्युत बोर्ड की ओर से 174 ट्रांसफार्मर चालू किए हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में बसर कर रही आबादी को राहत जरूर मिली है। हालांकि अभी भी 485 ट्रांसफार्मर दुरुस्त होना शेष है।
गौरतलब है कि बर्फबारी के बाद जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले तीन दिनों से निकल रही धूप से राहत कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया बताया कि व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगामी दो दिनों में मौसम का साथ रहा तो व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।