{"_id":"672260316575d07c330cc0e0","slug":"smoke-and-forest-fire-destroyed-forest-wealth-worth-lakhs-chamba-news-c-88-1-ssml1006-136213-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धुआं और दरून जंगल में आग ने स्वाह की लाखों की वन संपदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धुआं और दरून जंगल में आग ने स्वाह की लाखों की वन संपदा
Wed, 30 Oct 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की सिंयुर पंचायत के धुआं और दुरुन जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा राख हो गई। हैरानी यह रही कि वन विभाग जंगल में भड़की को बुझाने में नाकाम रहा।
स्थानीय लोग वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर जंगल में लगी आग को बुझाने में डटे रहे। आग इतनी तेजी के साथ फैल गई कि उसे बुझा पाना उनके लिए नामुमकिन हो गया। स्थानीय लोग यह भी सवाल खड़ा कर रहे हैं कि फायर सीजन खत्म होने के बाद भी जंगल में कैसे आग लग गई। इस बारे में संबंधित वन बीट के वन रक्षक को भी भनक नहीं लगी। ऐसे में वन रक्षक की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ रही है। सिंयुर पंचायत के प्रधान दुरी चंद्र ने बताया कि जंगल में भड़की आग को बुझाने के लिए वन विभाग व स्थानीय लोग डटे थे, लेकिन आग इतना भयंकर रूप ले चुकी थी कि उसे बुझा पाना उनके लिए मुश्किल था। वन विभाग के रेंज अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम आग को बुझाने के लिए डटी है।
--