फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SMC teachers of Pangi-Bharmaur have not received their honorarium for the last three months.

Chamba News: पांगी-भरमौर के एसएमसी शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

Thu, 15 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
SMC teachers of Pangi-Bharmaur have not received their honorarium for the last three months.
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में सेवाएं देने वाले स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के करीब 250 शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नसीब नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों में रोष है कि कबायली क्षेत्र किन्नौर और लाहौल में स्कूल प्रबंधन समिति के तहत रखे शिक्षकों को अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का मानदेय मिल गया है। पांगी और भरमौर के एसएमसी अध्यापकों को अभी तक मानदेय से वंचित रखा है।
विज्ञापन

शिक्षक राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार ने बताया कि चंबा में बीते वर्ष भी उनके सामने यही समस्या पैदा हुई थी। उस समय किसी दूसरे जिले के पास सरप्लस बजट था, जिसे चंबा को ट्रांसफर करके देर-सवेर उनका मानदेय मिल गया। शिक्षक सरकार से यह सवाल पूछ रहे हैं कि पीरियड आधारित पालिसी होने के बावजूद वे सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगातार विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब ये अध्यापक सरकार से यह गुहार लगा रहे हैं कि जिस प्रकार वे सरकार और विद्यालय के प्रति अपना दायित्व ईमानदारी से निभा रहे हैं। उसी प्रकार सरकार भी उनके प्रति अपना दायित्व पूरा करें।
विज्ञापन

उधर, एसएमसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हरीश ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी के एसएमसी शिक्षकों को अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का और सेकेंडरी स्कूलों के एसएमसी अध्यापकों को दिसंबर का मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से एसएमसी शिक्षकों को जल्द मानदेय प्रदान करने समेत एलडीआर की अधिसूचना जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed