फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Smart computer lab launched at Chaned School; five schools receive the gift.

Chamba News: चनेड़ स्कूल में स्मार्ट कंप्यूटर लैब शुरू, पांच स्कूलों को मिली सौगात

Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Smart computer lab launched at Chaned School; five schools receive the gift.
चनेड़ (चंबा)। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ में स्मार्ट कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने लैब का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पांच विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट कंप्यूटर लैब का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया गया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सौजन्य से संचालित इस परियोजना पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परियोजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करिया, कोलका, मेहला, चनेड़ और राजनगर में स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त इसी माह 20 अन्य विद्यालयों में भी कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और कंप्यूटर आधारित अध्ययन की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन के दौरान सांसद हर्ष महाजन ने स्कूल प्रभारियों और लैब संचालकों से ऑनलाइन संवाद भी किया। उन्होंने लैब की सुविधाओं और उनके संचालन से जुड़ी जानकारी ली। आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के नए अवसर उपलब्ध करवाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। स्मार्ट कंप्यूटर लैब के माध्यम से विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल संसाधनों और तकनीकी कौशल का व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर सकेंगे। इससे उन्हें भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियों और रोजगार की संभावनाओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन, प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, एचपीसीएल के जीएम बाबा पंडोर, हिमाचल हेड प्रवेश कौशल, एसएमसी अध्यक्ष अनुज ठाकुर, पंचायत उपप्रधान सुधीर चौहान सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed