फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Slogans were raised outside Medical College Chamba in protest against the prescription fee.

Chamba News: पर्ची शुल्क के विरोध में मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर लगे नारे

Tue, 28 Oct 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Slogans were raised outside Medical College Chamba in protest against the prescription fee.
चंबा के चौगान नंबर पांच में प्रदर्शन करते बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह और अन्य लोग।सं
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में पर्ची का 10 रुपये शुल्क करने में सहमति जताने वाले सभी प्रतिनिधियों के घर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित क्यों न हो। यह तुगलकी फैसला जनता के हित में नहीं है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और सदर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने 10 रुपये के शुल्क में कुछ नेताओं के नाम लिए हैं, जिन्होंने इस शुल्क को लागू करने में सहमति जताई है। इसकी छानबीन की जाएगी कि उन्होंने सहमति जताई थी या नहीं। यदि उनकी सहमति मिली तो उनके घरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सदर विधायक को भी चेताया है कि वह मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से चर्चा करके इस फैसले को तुरंत वापस लें। अन्यथा उनके खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि जब नेता विधायक बनता है तो उसके पास ज्यादा संपत्ति नहीं होती, लेकिन, विधायक के पांच वर्ष के कार्यकाल में उसके पास करोड़ों की संपत्ति जमा हो जाती है। इसलिए उन्होंने साफ कहा है कि जनता पर आर्थिक बोझ डालकर किसी को भी अपनी राजनीति नहीं चमकाने दिया जाएगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में पर्ची शुल्क लगाने का फैसला लिया है। इस समिति में कांग्रेस और भाजपा दोनों के नेता हैं। ऐसे में जयसिंह अपनी पार्टी के खिलाफ भी मोर्चा खोल सकते हैं। इसको लेकर भी उन्होंने संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed