फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six samples of medicines used for treating patients in the Churah Assembly constituency have been collected for quality testing.

Chamba News: तीसा, नकरोड़ के निजी दवा स्टोरों में दबिश देकर भरे छह दवाओं के सैंपल

Sun, 05 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Six samples of medicines used for treating patients in the Churah Assembly constituency have been collected for quality testing.
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे सैंपल
विज्ञापन

खांसी, दवा निवारक टैबलेट और इंजेक्शन की गुणवत्ता जांचने के लिए भरे सैंपल
प्रवीण कुमार
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र में मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए छह सैंपल भरे हैं।
विभागीय टीम ने तीसा और नकरोड़ में दबिश देकर निजी दवा स्टोरों में दवाइयों से संबंधित क्रय-विक्रय का पूरा रिकॉर्ड जांचा। खांसी, दवा निवारक टैबलेट और इंजेक्शन के छह सैंपल भी भरे। इन सैंपलों को गुणवत्ता जांच के लिए कंडाघाट की लैब में भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा।

स्वास्थ्य विभाग के पास काफी समय से शिकायतें पहुंच रही थीं कि चुराह के दवा स्टोरों में बिकने वाली दवाइयों की गुणवत्ता सही नहीं है। इसकी जांच करने के लिए दवा निरीक्षक ने टीम के साथ दबिश दी। आधा दर्जन दवा स्टोरों में दबिश दी गई। नशीली दवाइयों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। साथ ही मरीजों को बेची जाने वाली दवाइयों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की। दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि बिना बिल कोई भी मरीज को दवाई न बेचे। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी विक्रेताओं की निगाहें अब सैंपलों की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। यदि रिपोर्ट सही नहीं आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

--
क्रीम का भी भरा सैंपल

निरीक्षण के दौरान कॉस्मेटिक की दुकान से एक क्रीम का भी सैंपल भरा गया। लोग गर्मी के मौसम में क्रीम का भी इस्तेमाल अधिक करते हैं। ऐसे में उसकी गुणवत्ता जांच भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि तीसा और नकरोड़ में दवा नियंत्रक विभाग की टीम ने दवाइयों और कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल भरे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed