फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six roads closed due to rain; villagers face increased difficulties.

Chamba News: बारिश से छह सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं दिक्कतें

Fri, 04 Sep 2026 04:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
Six roads closed due to rain; villagers face increased difficulties.
चंबा। जिले में बुधवार देर रात हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण जिले में सात मार्ग बंद हो गए। इनमें से एक मार्ग को विभाग ने बहाल कर दिया है, जबकि छह मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सबसे अधिक मार्ग तीसा उपमंडल में प्रभावित हुए हैं। यहां तीन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इसके अलावा भटियात में दो और डलहौजी में एक मार्ग बारिश के कारण बंद हुआ है। कई स्थानों पर सड़क पर मलबा और पत्थर आने के कारण यातायात बाधित हुआ है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीमें सड़कों से मलबा हटाने में जुटी हैं। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी बंद मार्गों को यातायात के लिए बहाल किया जाए। गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में विभाग ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्गों की बहाली का कार्य जारी है। दावा किया कि जल्द सभी मार्ग बहाल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed