फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six private schools defaulters due to delay in recognition renewal

Chamba News: मान्यता नवीनीकरण में देरी पर छह निजी स्कूल डिफॉल्टर

Wed, 07 Oct 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six private schools defaulters due to delay in recognition renewal
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए कारण बताओ नोटिस, सात दिन में देना होगा लिखित जवाब
विज्ञापन

संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर मान्यता रद्द करने समेत होगी वैधानिक कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी न करने वाले जिले के छह निजी स्कूलों पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग ने इन स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित करते हुए संबंधित प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार संबंधित स्कूलों ने फरवरी 2026 में मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद करीब छह माह बीतने के बाद भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन से देरी का कारण स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत वैध मान्यता या उसका नवीनीकरण किए बिना स्कूल संचालित करना नियमों का उल्लंघन है। संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस प्राप्त होने के सात दिन के भीतर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर हस्ताक्षरित लिखित जवाब देना होगा। जवाब में मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण स्पष्ट करने होंगे।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने बताया कि छह निजी स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम और अन्य लागू नियमों के तहत मान्यता रद्द या वापस लेने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed