{"_id":"5fd76f378ebc3e3b5b1e715a","slug":"six-license-suspended-chamba-chamba-news-sml3544675194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर आधा दर्जन चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर आधा दर्जन चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबित
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास सोमवार को यातायात पुलिस ने नाका लगाया। इस दौरान गति मापक यंत्र से वाहनों की स्पीड की चेकिंग की गई। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों को तेज गति के साथ सड़क पर दौड़ते हुए पकड़ा गया। इन वाहनों के चालकों के लाइसेंस जब्त करके पुलिस निलंबन के लिए संबंधित आरएलए को भेजेगी। यहां वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
जिले में तेजरफ्तार से होने वाली वाहन दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने तेजरफ्तार से गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया है। रोजाना सड़कों पर नाके लगाकर यातायात पुलिस गति मापक यंत्र के जरिये वाहनों के चालान काट रही है। सोमवार को पुलिस ने कियाणी के पास नाका लगाकर आधा दर्जन वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त करके निलंबन करने के लिए संबंधित आरएलए को भेजे हैं।
यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कियाणी के पास नाका लगाकर आधा दर्जन वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त किए गए हैं। इन्हें निलंबन के लिए संबंधित आरएलए को भेजा जाएगा।