फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sisters will tie jute rakhis on brothers' wrists on Rakshabandhan.

Chamba News: रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर जूट की राखियां बांधेंगी बहनें

Fri, 09 Aug 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sisters will tie jute rakhis on brothers' wrists on Rakshabandhan.
चंबा। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर इस बार बहनें भाइयों की कलाई पर जूट से बनी राखियां बांधेंगी। इसके लिए चंबा के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जूट की राखियां तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

ये राखियां बाजार में विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। बता दें कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत (एनएलयूएम) स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपना नाम कमाने के लिए अलग-अलग कार्य कर रही हैं। पिछले एक साल से ये महिलाएं जूट से राखियां तैयार करने में जुटी हैं। जूट से बनी ये राखियां इस बार लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। बाजार में जूट की राखियां 20 से 75 रुपये में मिल रही हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जूट की राखियों का स्टॉल लगाया था। उन्होंने मेले के दौरान जूट की राखियों की अच्छी बिक्री होने का दावा किया। राखियां बनाने वाली महिला पाशला देवी का कहना है कि यह काफी बारीकी काम होता है। इसे बनाने में काफी समय लगता है। कहा कि इन राखियों की मांग भी काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed