{"_id":"6a91bb7fadaecdac690b858b","slug":"sisters-were-busy-with-preparations-for-rakhi-since-morning-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194781-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राखी को लेकर सुबह से तैयारियों में जुटी रहीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राखी को लेकर सुबह से तैयारियों में जुटी रहीं बहनें
Fri, 28 Aug 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो (चंबा)। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व साहो क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनें राखी और मिठाई लेकर मायके जाने की तैयारियों में जुटी रहीं।
कई बहनों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें मायके पहुंचने का प्रमुख सहारा बनीं। बसों में सफर कर बहनें भाइयों के घर पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह रहा। महिलाएं घर का काम निपटाने के बाद बच्चों के साथ मायके के लिए रवाना हुईं। भाइयों ने भी बहनों का स्वागत कर उन्हें उपहार भेंट किए। पूजा, मधु, संगीता, रीता देवी, अंजली और अनीता देवी ने बताया कि वे सुबह ही मायके के लिए निकल गई थीं। एचआरटीसी बसों से आसानी से पहुंचीं। उन्होंने कहा कि भाई की कलाई पर राखी बांधना उनके लिए भावुक और खास पल होता है। त्योहार के चलते बसों में दिनभर यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। संवाद