फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sister and brother-in-law accused of assault

Chamba News: बहन और जीजा ने लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Sep 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sister and brother-in-law accused of assault
चंबा। चुराह उपमंडल में एक व्यक्ति पर जीजा और बहन ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित शांति देवी (55) पत्नी भीखम गांव भुरकुंड, सेइकोठी ने बताया कि वह और उसके पति घर पर थे। इस दौरान दिफा पुत्र मोलम, देवकी पत्नी दिफा, बेटा शिवी और अन्य लोग उनके घर आ धमके और उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। शिवी और उसके भाईयों ने उन पर पत्थरों से हमला किया। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक वे सभी वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने तलब किया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed