{"_id":"6702bb820d0e4adfbb054dbf","slug":"sihunta-phc-will-soon-get-an-ambulance-cctv-will-also-be-installed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134594-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिहुंता पीएचसी को जल्द मिलेगी एंबुलेंस, सीसीटीवी भी लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिहुंता पीएचसी को जल्द मिलेगी एंबुलेंस, सीसीटीवी भी लगेंगे
Sun, 06 Oct 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते विधानसभा अ
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता की जन आरोग्य समिति की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की।
स्वास्थ्य केंद्र में तैनात अस्थायी सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को स्वीकृति दी। ज्यादा आबादी वाली पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए मामला तैयार कर स्वास्थ्य निदेशक को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जन आरोग्य समिति का वार्षिक बजट बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जल्द नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की भी स्वीकृति दी। स्वास्थ्य केंद्र में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए जेनरेटर स्थापित करने और स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए आरओ वाटर प्यूरीफायर लगाने की स्वीकृति दी।
विस अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता के भवन की मरम्मत करने को भी कहा। पठानिया ने बैठक में स्वास्थ्य केंद्र भवन की मरम्मत, स्वास्थ्य उपकरणों की मरम्मत एवं क्रय, बायोमेडिकल व्यर्थ पदार्थ परिवहन शुल्क, विविध व्यय इत्यादि विषयों पर विस्तृत समीक्षा करने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कार्यवाही का संचालन सदस्य सचिव डॉ. मनीष ठाकुर ने किया। उपमंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी शाम लाल शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल ठाकुर, जल शक्ति दिनेश पठानिया, विद्युत बोर्ड राजेश कुमार, समिति सदस्यों में सीमा ठाकुर, मीना कुमारी, अनिल कुमार और बचन सिंह सहित विभिन्न समिति सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--