{"_id":"66eb054dd13825fabe0c7947","slug":"shrine-board-for-manimahesh-yatra-should-also-be-made-on-the-lines-of-amar-nath-ranjit-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133434-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर नाथ की तर्ज पर मणिमहेश यात्रा का भी बनाया जाए श्राइन बोर्ड : रंजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर नाथ की तर्ज पर मणिमहेश यात्रा का भी बनाया जाए श्राइन बोर्ड : रंजीत
Wed, 18 Sep 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में सांसद हर्ष महाजन सेबबात करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
भरमौर (चंबा)। अमर नाथ की तर्ज पर पवित्र मणिमेहश यात्रा का भी श्राइन बोर्ड बनाने की मांग उठने लगी है।
व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा, उपाध्यक्ष तिलक शर्मा, संजय कपूर महासचिव मंहिद्र पटियाल, सुमित ठाकुर, उपाध्यक्ष पवन पटियाल, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा आदि सदस्यों ने राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन को बताया कि मणिमहेश न्यास बना है, लेकिन, यदि न्यास में अलग अधिकारी और स्टाफ की तैनाती करवा दी जाती है तो इससे यात्रा संचालन सही तरीके से हो पाएगा। बताया कि प्रदेश की पवित्र मणिमेहश यात्रा सबसे लंबी यात्रा है। यह यात्रा मई से राधाष्टमी तक श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इसके बाद भी ट्रैकर दिवाली तक मणिमेहश पहुंचते हैं। यदि यह यात्रा तीन माह की हो जाती है तो इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। अलग-अलग पेशे से जुड़े लोगों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। इससे जिला चंबा के लोकल उत्पादों को विशेष जगह और पहचान मिलेगी। मणिमेहश न्यास को बने अमूमन दस साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक न्यास का अलग अधिकारी और अपना कोई स्टाफ नहीं है। हर साल मणिमेहश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सड़क, पैदल मार्ग, शौचालय, पार्किंग आदि की सुविधा को लेकर कई तरह की टिप्पणी करते हैं। यदि मणिमेहश न्यास के अलग अधिकारी और स्टाफ होगा तो वह समय से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए काम करना शुरू कर देगा। इससे यह यात्रा ओर लंबी चलेगी। राज्यसभा सांसद ने आश्वासन दिया कि इस मांग को वह राज्यपाल और केंद्र से भी उठाएंगे।