{"_id":"67055d255f57f4cfa004cdb8","slug":"shri-ram-killed-bali-hanuman-went-to-lanka-to-find-mother-sita-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134748-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: श्रीराम ने किया बाली का वध, माता सीता का पता लगाने लंका गए हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: श्रीराम ने किया बाली का वध, माता सीता का पता लगाने लंका गए हनुमान
Tue, 08 Oct 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में राम लीला मंचन में खेबट दृष्य के दौरान कलाकार। संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही श्री राम लीला मंचन के दौरान माता सीता का पता लगाने के लिए हनुमान लंका के लिए रवाना होते हैं। इससे पहले श्री राम लीला मंचन की शुरूआत श्री राम लक्ष्मण की आरती से हुई।
इसके बाद राम कहानी का पाठ किया गया। सीता अपहरण होने के बाद भगवान राम और लक्ष्मण की हनुमान और सुग्रीव से मित्रता होती है। भगवान राम सीता अपहरण की पूरी बात सुग्रीव को बताते हैं। इसके बाद सुग्रीव बाली को युद्ध के लिए ललकारते हैं। दोनों के बीच काफी देर तक युद्ध होता है। इसी बीच भगवान राम बाली पर तीर चलाते हैं और बाली का वध करते हैं। इसके बाद सुग्रीव को राजा घोषित किया जाता है। सुग्रीव भगवान राम को माता सीता को तलाशने पूरा सहयोग देने की बात करते हैं। सीता माता का पता लगाने के लिए हनुमान लंका की ओर प्रस्थान करते हैं। श्री राम लीला मंचन के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह जानकारी श्री राम लीला क्लब चंबा के प्रेस सचिव बोधराज जमदाग्नि ने दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -