फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show-cause notices issued to 11 dhaba owners for using domestic gas cylinders.

Chamba News: घरेलू गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर 11 ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to 11 dhaba owners for using domestic gas cylinders.
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई, जवाब न मिलने पर होगी एकतरफा कार्रवाई
विज्ञापन

सुल्तानपुर, बालू और शहर में निरीक्षण के दौरान 11 ढाबों से मिले थे घरेलू गैस सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर के 11 ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विभाग ने इसके लिए सात दिन का समय निर्धारित किया है। दुकानदारों को तय समयावधि के भीतर जवाब देना होगा। जवाब न देने वाले ढाबा मालिकों पर विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इसी माह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विभागीय टीमों ने शहर, सुल्तानपुर और बालू स्थित ढाबों, होटलों और रेस्तरां में दबिश दी थी और करीब 11 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए थे। दुकानदारों को निर्देश दिए थे कि वे घरेलू के बजाय कामर्शियल सिलिंडरों का प्रयोग दुकानों में करें। ढाबों में घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करना नियमों के खिलाफ है। विभाग की ओर से समय-समय पर दुकानदारों को निर्देश दिए जाते हैं मगर कई ढाबा मालिक व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग कर रहे हैं। विभाग की ओर से जब्त किए गए सिलिंडरों को लौटाने के लिए अब संबंधित ढाबा मालिकों से जवाब लिया जाएगा। जुर्माना भी किया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ठाकुर ने बताया कि 11 ढाबा मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर संबंधित ढाबा मालिक के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विभाग जुर्माना भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed