फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show cause notice to MD of Ginni Global Company for not providing records

Chamba News: रिकॉर्ड न देने पर गिन्नी ग्लोबल कंपनी के एमडी को कारण बताओ नोटिस

Mon, 25 May 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to MD of Ginni Global Company for not providing records
श्रम विभाग चंबा ने पांच वर्षों का वैधानिक रिकॉर्ड न प्रस्तुत करने पर सख्त रुख अपनाया, 7 दिन में जवाब तलब
विज्ञापन

आईएलओ कन्वेंशन का हवाला देते हुए विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी
संवाद नयूज एजेंसी
चंबा। गिन्नी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को श्रम विभाग चंबा ने वैधानिक रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने इसे श्रम निरीक्षण में बाधा मानते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग ने 22 अप्रैल 2026 को कंपनी को पिछले पांच वर्षों के वैधानिक रजिस्टर और रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस पर सुनवाई 6 मई 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, कंपनी प्रबंधन ने 5 मई को पत्र भेजकर कहा कि रिकॉर्ड अत्यधिक विस्तृत और भारी-भरकम है, इसलिए विभाग को पूर्व सूचना देकर परियोजना स्थल पर ही उनका निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

विभाग ने कंपनी के इस तर्क को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि श्रम कानूनों के तहत श्रम निरीक्षक को किसी भी रिकॉर्ड को अपने कार्यालय में मंगवाकर जांचने का पूरा अधिकार प्राप्त है। साथ ही यह भी कहा गया कि श्रम निरीक्षक एक लोक सेवक हैं और नियोक्ता का दायित्व है कि वह जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम विभाग ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के कन्वेंशन नंबर C081 (लेबर इंस्पेक्शन कन्वेंशन, 1947) का हवाला देते हुए कहा कि श्रम निरीक्षकों को बिना पूर्व सूचना किसी भी कार्यस्थल पर प्रवेश कर निरीक्षण करने का अधिकार है। वे दस्तावेजों की जांच, पूछताछ और रिकॉर्ड की प्रतियां लेने के लिए अधिकृत हैं।
विभाग ने माना कि कंपनी प्रबंधन द्वारा निरीक्षण कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया है, जिसे गंभीर गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कंपनी को 7 दिन के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं और पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए। इसके अलावा, कंपनी को 11 जून 2026 को सभी आवश्यक रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।


कंपनी को इस मामले में अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है। नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले में आगे की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। -अनुराग शर्मा,जिला श्रम अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed