फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shortage of veterinarians in Churah, treatment not available on time

Chamba News: चुराह में पशु चिकित्सकों की कमी, समय पर नहीं मिल रहा इलाज

Sun, 24 Dec 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shortage of veterinarians in Churah, treatment not available on time
नकरोड़ (चंबा)। पशुपालन विभाग तीसा में पशु चिकित्सकों की कमी का खामियाजा पशु पालकों को भुगतना पड़ रहा है। पशु पालकों के बीमार मवेशियों का समय पर इलाज नहीं होने से उनकी मौतें हो रही हैं। इसकी वजह से पशु पालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पशु पालक रोशन लाल, सुरेंद्र, भाग सिंह, जितेंद्र, प्रताप चंद, हंसराज और नेक सिंह ने बताया कि चुराह के आठ पशु औषधालयों में चिकित्सक के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने सरकार से इन पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने बताया कि औषधालय सहित पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी चल रही है।
विज्ञापन

इसके चलते जब पशु पालक अपने बीमार मवेशी को लेकर नजदीक पशु चिकित्सालय में जाते हैं तो मवेशी को चिकित्सीय सेवा नहीं मिल पाती। इससे बीमारी मवेशी अपनी बीमारी से नहीं उबर पाता। चुराह विधानसभा क्षेत्र एक ग्रामीण क्षेत्र है इस क्षेत्र में अधिकतर किसान और पशु पालक रहते हैं। हरेक परिवार के पास गाय, भैंस, बकरी और अन्य पालतू मवेशी हैं। कई परिवार दूध बेचकर अपनी आजीविका कमाते हैं। ऐसे में यदि उनके बीमार मवेशी का इलाज करने के लिए पशु चिकित्सालय में काई चिकित्सक नहीं होगा तो उनके मवेशी बीमारी से नहीं बच पाएंगे।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से चुराह विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सालय और औषधालय सहित पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में स्टाफ की कमी चल रही है। इसको लेकर सरकार को अवगत करवा दिया गया है। सरकार जल्द ही इन पदों पर तैनाती कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुकुल कैस्था, सहायक निदेशक, पशु पालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed