फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shops will open two days a week in Osle and Bathory

ओसल और बाथरी में सप्ताह में दो दिन खुलेंगी दुकानें

Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Shops will open two days a week in Osle and Bathory
बनीखेत। ग्राम पंचायत बाथरी, ओसल और देवीदेहरा में अब सप्ताह में दो दिन ही दुकानें खुली रहेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एसडीएम डलहौजी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में बाथरी पंचायत के उपप्रधान अतुल शर्मा, ओसल पंचायत के उपप्रधान कुंज लाल, व्यापार मंडल बाथरी के अध्यक्ष सचिन कुमार, देवीदेहरा व्यापार मंडल के उपप्रधान टिंकू महाजन शामिल रहे।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है कि सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को ही ओसल, बाथरी और देवीदेहरा की दुकानें खोली जाएंगी। शेष पांच दिन तक बाजार और डिपो भी बंद रहेगा। कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान मन्यारी, कपड़े, बर्तन इत्यादि की दुकानें भी बंद रहती हैं। ऐसे में हमारी तरह ही सामान बेचने वाले दुकानदार यदि अपनी दुकानें बंद रख सकते हैं तो पांच दिन तक अन्य दुकानदार भी दुकानें बंद रखेंगे। कहा कि दुकानें बंद रखने का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण पर काबू पाना है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे कोरोना को हराने के लिए कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

एसडीएम जगन ठाकुर ने बाथरी और ओसल पंचायत प्रतिनिधियों सहित व्यापार मंडल के इस निर्णय की सराहना की है। कहा कि अगर सभी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तो कोरोना महामारी को जड़ से मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed