{"_id":"60d359478ebc3e32371e6d0c","slug":"shopkeepars-shut-down-in-afraid-of-sampling-chamba-news-sml374576123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के डर से दुकानें बंद कर भागे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के डर से दुकानें बंद कर भागे कारोबारी
विज्ञापन
बाथरी में सैंपल लेने के लिए लोगों का इंतजार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत ओसल के बैंसका बाजार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकानदारों के कोविड सैंपल लेने के लिए पहुंची। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कई कारोबारी अपनी दुकानों को बंद कर नौ दो ग्यारह हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने बाजार को बंद पाया। इसके बाद सैंपलिंग करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया लेकिन, मौके पर महज सात ही सैंपल लिए जा सके।
जानकारी के मुताबिक 19 जून को गांव में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी से टीम कारोबारियों का सैंपल लेने के लिए बैंसका पहुंची तो मौके पर सभी दुकानें बंद पाई गई। उसके बाद काफी समय तक टीम ने इंतजार किया। इस अवधि में महज सात लोगों के ही सैंपल लिए जा सके। गौरतलब है कि लोग अभी भी कोरोना जांच करवाने से कतरा रहे है। हालांकि, सरकार और प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत ओसल की प्रधान वंदना देवी का कहना है कि बुधवार को कोरोना जांच के लिए टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन कुछ ही लोगों ने अपनी जांच करवाई। कहा कि दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा और सैंपल देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी समोट डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि लोगों को कोरोना जांच करवाने के बारे में प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि लोग लापरवाही न बरतें। महामारी से निपटने के लिए सरकार और विभाग का सहयोग करें।