फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   shop thefting

फोलगत में बिजली की दुकान से तीन लाख के उपकरण चोरी

Thu, 31 Dec 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 31 Dec 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
shop thefting

 चंबा-शक्तिदेहरा मार्ग पर फोलगत नामक स्थान में बुुधवार की देर रात चोरों ने एक बिजली उपकरण की दुकान में रखे सारे सामान पर हाथ साफ कर लिया है। वीरवार की सुबह दुकान के मालिक को जब इसका पता चला तो उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से की गई जांच में पता चला कि चोरों ने फोलगत निवासी विजय राणा की दुकान में हाथ साफ किया है। दुकान में रखे, गिजर, इंडक्शन, बिजली के अन्य महंगे उपकरणों को चोर ले उड़े हैं।

विज्ञापन



फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर निशानदेही तो की है लेकिन चोर अपने पीछे कोई सुराग नहीं छोड़ गए हैं जिससे उनका पता लग सके। दुुकान के मालिक विजय ने बताया कि उसका घर दुकान से महज सौ फुट की दूरी पर ही स्थित है। ऐसे में वह बिना किसी परेशानी के घर में सोया था लेकिन उसे क्या पता था कि चोर उसकी दुकान पर सेंध लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन



विजय ने बताया कि यह अज्ञात चोर जरूर पेशेवर चोर हैं, तभी तो उन्होंने बिना किसी आवाज के लगभग तीन लाख रुपये का सामन गायब कर दिया है।
 फिलहाल इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सभी दुकानदार दुकानों में रखी अपनी संपत्ति को असुरक्षित मान रहे हैं। लिहाजा अब प्रभावित दुकानदार सहित अन्य व्यवसायियों की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है जिसमें शायद इस चोरी को अंजाम देने वालों के पकड़े जाने से व्यवसायियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट,
शीघ्र ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे : डीएसपी
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। घटना स्थल का मुआयना कर लिया गया है। शीघ्र इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed