फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   shop in public house

चंबा शहर का जंजघर बना कमाई का साधन

Wed, 10 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Wed, 10 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

शहर के लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया जंजघर इन दिनों कमाई का साधन बना हुआ है। जंजघर में पिछले दो महीनों से बाजार सजा हुआ है।

विज्ञापन


शहर के लोगों को अपने विवाह शादी सहित अन्य कार्यक्रम होटलों में करवाने पड़ रहे हैं। कई वर्ष पूर्व सरकार ने शहर के लोगों को अपने घर के आयोजन करवाने के लिए जंजघर का निर्माण करवाया गया था। लेकिन पिछले कई सालों से शहर के लोग जंजघर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। जंजघर में बाहरी व्यापारी अपनी दुकानें सजा कर कमाई कर रहे हैं। जंजघर की सबसे निचली मंजिल पर नगर परिषद का कार्यालय चल रहा है।

स्थानीय निवासी धर्मपाल, चंद राम, अशोक, रविंद्र कुमार, विवेक, संजीव, राकेश, प्रीतम, संजय, मनोज कुमार, राजेश और जय सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय में बने जंजघर का शहर वासियों को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। जंजघर में ज्यादातर बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों की दुकानें सजी रहती हैं। उन्होंने कहा कि जंजघर लोगों की सहूलियत के लिए बनाए जाते हैं। परंतु चंबा में जंजघर को कमाई का साधन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


कोई जानकारी नहीं है : नप अध्यक्ष
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि नप की पुरानी कमेटी ने जंजघर को ठेके पर दिया था। जंजघर में लगाई मार्केट की उनके पास कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जंजघर की सबसे निचली मंजिल जहां पर नप का कार्यालय चल रहा है, उसे एक महीने के भीतर खाली करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed