फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla reckong peo heli taxi service resumed shimla bhuntar flights start from today

Himachal News: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से शिमला-भुंतर के बीच भी शुरू होंगी उड़ानें

Mon, 08 Jun 2026 10:50 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 08 Jun 2026 10:50 AM IST
सार

तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा रविवार से फिर शुरू हो गई है। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद संचालक कंपनी ने उड़ान संचालन बहाल कर दिया है। सोमवार से शिमला और भुंतर (कुल्लू) के बीच भी हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
shimla reckong peo heli taxi service resumed shimla bhuntar flights start from today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी रविवार से बहाल हो गई। शिमला से रिकांगपिओ के लिए एक यात्री रवाना हुआ, जबकि रिकांगपिओ से शिमला दो यात्री पहुंचे। सोमवार से शिमला-भुंतर (कुल्लू) के बीच भी उड़ान शुरू कर दी जाएगी। हेलिकाप्टर में आई तकनीकी समस्या को दूर किए जाने के बाद संचालक कंपनी ने उड़ान संचालन दोबारा शुरू किया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर टिकट बुकिंग सेवा भी बहाल कर दी गई है, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। इसी वर्ष जनवरी में शुरू की गई हेली टैक्सी सेवाओं को पीक पर्यटन सीजन के दौरान झटका लगा था, जब तकनीकी खराबी के चलते शिमला-रिकांगपिओ और शिमला-भुंतर (कुल्लू) मार्ग पर सेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। सेवा बंद होने से विशेष रूप से किन्नौर और कुल्लू जाने वाले यात्रियों तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। संचालक कंपनी हेरिटेज एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोहित माथुर ने कहा है कि तकनीकी खराबी दूर होने के बाद रविवार से शिमला-रिकांगपिओ सेवा बहाल कर दी गई है। 
विज्ञापन


सोमवार से शिमला-भुंतर के बीच भी उड़ान शुरू कर दी जाएगी। 21 जनवरी को संजौली हेलीपोर्ट को आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद औपचारिक रूप से हेलिकाप्टर सेवाओं के लिए खोला गया था। शिमला-रिकांगपिओ और शिमला-कुल्लू मार्गों के संचालन की जिम्मेदारी हेरिटेज एविएशन को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed