फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shabby tree inviting accidents in Chuwadi

चुवाड़ी में हादसों को न्योता दे रहा जर्जर पेड़

Fri, 19 Feb 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Shabby tree inviting accidents in Chuwadi
कॉलेज रोड चुवाड़ी में जर्जर पेड़ से गिरी शाखाओं को दिखाते लोग। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी कॉलेज सड़क के मुहाने पर भारी-भरकम पेड़ अब खतरनाक बन चुका है। इस पेड़ से शाखाओं के गिरने का क्रम सिलसिलेवार जारी है। इसके चलते शुक्रवार को भी एकाएक शाखा गिरने से चौगान में बैठे कॉलेज विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। ऐसा हादसा बीते दिनों भी हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्रवार को हादसा होते-होते टल गया।
एकाएक गिरी पेड़ की टहनी से हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कस्बावासियों उत्तम चंद कौशल, केवल कृष्ण बहल, छोटू मोहम्मद, निर्भय ओहरी, चैन सिंह, विकास महाजन, तिलक राज और जयकिशन ने प्रशासन से इन भारी-भरकम पेड़ के खतरे से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। प्रशासन से इन वर्षों पुराने भारी-भरकम पेड़ की शाखाओं को काटने की गुहार लगाई है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क सहित वार्ड सदस्य रोहित शर्मा का कहना है कस्बे में खतरा बने पेड़ों का उचित समाधान करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed