फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SFI protest on exam result

Chamba News: परीक्षा परिणाम पर एसएफआई का धरना-प्रदर्शन

Wed, 30 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
SFI protest on exam result
चंबा कॉलेज में छात्रों के परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम वर्ष के निकाले गए परीक्षा परिणाम को लेकर एसएफआई ने चंबा कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11:30 बजे धरना प्रदर्शन आरंभ हुआ और 12:00 बजे तक चलता रहा। छात्र वर्ग ने साफ किया है कि जल्द परीक्षा परिणाम दुरुस्त न होने पर एसएफआई पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन

एसएफआई के जिला सचिव गफूर ने कहा कि प्रथम वर्ष के परिणाम में 80 फीसदी विद्यार्थियों को फेल किया गया है। इससे प्रदेश के कॉलेजों में छात्र परेशान हैं। कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए परिणाम की जांच होनी चाहिए और पेपर दोबारा चेक किए जाएं। कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के परीक्षा परिणाम का खामियाजा छात्र वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि यह प्रदेश विश्वविद्यालय में ईआरपी सिस्टम है। ये सिस्टम रूसा की देन है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने यह सिस्टम लाया था लेकिन भाजपा ने इसे बदलने का मुद्दा बना कर वर्ष 2017 का चुनाव जीत सत्ता पर काबिज हुई। भाजपा ने भी इसमें सेमेस्टर प्रणाली को हटाने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। कहा कि एसएफआई वर्ष 2013 से इस सिस्टम को रद्द करने की मांग कर रही है। इस मौके पर नीतू, रंजू, अभिषेक कुमार, मोहन लाल, रिंकू कुमार, रिहाना खान, सानिया खान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed