{"_id":"5f4d24298ebc3e196371e85c","slug":"sfi-protest-in-chamba-chamba-news-sml3435619129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में एसएफआई कार्यकर्त्ताओं ने दिया धरना, की नारेबाजी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में एसएफआई कार्यकर्त्ताओं ने दिया धरना, की नारेबाजी,
विज्ञापन
चंबा। एसएफआई इकाई चंबा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने यूजी और पीजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए एसएफआई इकाई चंबा के सहसचिव रेहमतुल्ला ने कहा कि यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को राहत देने के मकसद से प्रदर्शन किया गया है।
कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में भी रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में वैश्विक महामारी के बीच विवि प्रशासन परीक्षाएं करवा रहा है, जो विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इसका एसएफआई खुले तौर पर विरोध करती है।
जिला सचिव कुलदीप ने बताया कि यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी असमंजस में है। पूरे प्रदेश में विद्यार्थियों को रोल ऑन आधार पर अगली कक्षा में दाखिला दिया गया है। मगर पिछली परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एसएफआई ने प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन से मांग की है कि उक्त कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाए।