फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sewerage work is incomplete in Mehla, roads are in bad condition

Chamba News: मेहला में सीवरेज कार्य अधूरा, रास्ते बदहाल

Sun, 08 Jun 2025 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Jun 2025 04:00 AM IST
विज्ञापन
Sewerage work is incomplete in Mehla, roads are in bad condition
पंचायत के उपप्रधान ने जिला प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप
विज्ञापन

सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। मैहला पंचायत के उपप्रधान भुवनेश्वर सिंह कटोच ने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग पर पंचायत की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत में 21 से 24 जून तक होने वाले शिव शक्ति माता जातर मेले से पहले बाजार क्षेत्र में सीवरेज कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।
पंचायत के उपप्रधान ने चेताया कि यदि मेला शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत नहीं की गई तो बाहरी व्यापारी और श्रद्धालु इस इलाके में आने से कतराएंगे, जिससे धार्मिक आयोजन और स्थानीय व्यवसाय प्रभावित होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाए अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बारिश से रास्तों में कीचड़ भरने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। इसके बावजूद विभाग और प्रशासन निष्क्रिय बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग ने अब तक ठेकेदार को कोई नोटिस नहीं दिया है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों में भी रोष है। उनका कहना है कि जो कार्य दो माह में पूरा हो सकता था, उसे कई महीनों से लटका कर रखा गया है। यदि जल्द ही यह कार्य पूरा नहीं हुआ, तो वे डीसी चंबा को ज्ञापन सौंपकर चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed