{"_id":"6a8dc947b06259fd990817b3","slug":"sewerage-work-in-mehla-remains-incomplete-people-forced-to-traverse-dilapidated-roads-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194402-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मैहला में सीवरेज का काम अधूरा, बदहाल मार्गों से गुजर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मैहला में सीवरेज का काम अधूरा, बदहाल मार्गों से गुजर रहे लोग
Wed, 26 Aug 2026 10:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। सीवरेज की समस्या दूर करने के लिए शुरू हुआ काम अब खुद लोगों के लिए परेशानी बन गया है। मैहला पंचायत में सीवरेज लाइन बिछाने का काम ठेकेदार ने बीच में ही छोड़ दिया है।
इससे योजना का काम अधर में लटक गया है और कई मार्गों की हालत भी खराब हो गई है। अब विभाग ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया में जुटा है। इसके बाद नए सिरे से टेंडर करवाया जाएगा, जिसमें करीब छह माह लगने की संभावना है।
सीवरेज कार्य के चलते मैहला पंचायत में टाइलें बिछाने का काम भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सीवरेज का शेष काम पूरा होने में छह माह लगेंगे तो तब तक उन्हें खराब मार्गों से ही आवाजाही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि जिन स्थानों पर सीवरेज लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है, वहां टाइलें बिछाने की अनुमति दी जाए।
सन्नी, उमेश कुमार, कुलदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, पीयूष, कार्तिकेय, रिया, तमन्ना, शबनम और दीपिका ने कहा कि पंचायत के मार्ग लंबे समय से खराब हैं। उन्होंने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर मैहला पुल से जालपा माता मंदिर तक सीवरेज लाइन बिछ चुके हिस्से में टाइलें बिछाने की अनुमति देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वे जल्द ही उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपेंगे।
उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनोज ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। दोबारा टेंडर करवाकर सीवरेज का शेष कार्य पूरा करवाया जाएगा।