फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seven roads closed in Pangi, three in Bharmour and two in Saluni

Chamba News: पांगी में सात, भरमौर में तीन और सलूणी में दो मार्ग बंद

Fri, 20 Mar 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Seven roads closed in Pangi, three in Bharmour and two in Saluni
चंबाकके पागी में बर्फबारी के बाद का नजारा।स्रोत जागरूक पाठक
जिले में भारी बारिश के चलते प्रभावित रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने दुरुस्त किए बंद पड़े 34 विद्युत ट्रांसफार्मर
जल शक्ति विभाग की 28 पेयजल योजनाएं भी चल रहीं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण 12 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विभागीय मशीनरी मौके पर तैनात है। राहत की बात है कि बिजली बोर्ड की ओर से बारिश और बर्फबारी के कारण बाधित पड़े 34 विद्युत ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया। जिले में खराब मौसम के कारण जल संकट गहरा गया है। 28 पेजयल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए जल शक्ति विभाग जुटा है।
जानकारी के अनुसार बारिश के कारण जिले में 38 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इनमें चंबा-पठानकोट एनएच, चंबा-तीसा मार्ग, खड़ामुख-होली मार्ग सहित अन्य मार्ग शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने 26 मार्गों को देर शाम तक बहाल कर दिया है। 12 मार्गों की बहाली का कार्य जारी है। गौरतलब है कि जिले में पिछले तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इससे मार्गों पर वाहनों की आवाजाही थम रही है।
विज्ञापन

--
कहां, कितने मार्ग बंद
जनजातीय क्षेत्र पांगी में सात, भरमौर में तीन, सलूणी में दो मार्ग भारी बारिश के कारण बंद हैं। विभाग की ओर से मार्गों को बहाल किया जा रहा है। मार्ग बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि खराब मौसम के कारण मार्ग बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय मशीनरी मौके पर जुटी है। उन्होंने कहा कि सभी मार्गों को बहाल कर दिया जाएगा। जल शक्ति विभाग की टीमें भी पेयजल योजनाओं को बहाल कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed