फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garola dominates Under-14 girls' sports competition.

Chamba News: अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में गरोला का दबदबा

Wed, 09 Sep 2026 04:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Garola dominates Under-14 girls' sports competition.
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में आयोजित अंडर-14 छात्राओं की भरमौर जोन की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला चंबा कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा मोहिंद्र ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और कुश्ती के रोमांचक मुकाबले करवाए गए। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूंर ने पहला और राजकीय उच्च पाठशाला कुनेड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला विजेता तथा कूंर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

वॉलीबाल में राजकीय माध्यमिक पाठशाला पनसेई ने पहला और लाहल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल गरोला की टीम विजेता रही। कुश्ती की ओवरऑल ट्रॉफी रावमापा गरोला के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रंग जमाया। मुख्यातिथि सुरजीत भरमौरी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed