फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   settelite survey in chamba,for mc house tax

शहर के 200 गृह मालिकों का हाउस टैक्स की नई दरों के लिए दोबारा होगा सैटेलाइट सर्वे

Sun, 07 Feb 2021 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
settelite survey in chamba,for mc house tax
चंबा। शहर के 200 गृह मालिकों का हाउस टैक्स की नई दरों के लिए दोबारा सैटेलाइट सर्वे होगा। डेढ़ साल पहले दिल्ली की कंपनी मृतकों के नाम पर ही सर्वे कर गई थी। रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद अब नगर परिषद चंबा ने कंपनी को नोटिस भेजा है। कंपनी दोबारा चंबा आकर मृतकों के नाम पर किए गए सर्वे को वर्तमान में रह रहे गृह मालिकों के नाम पर करेगी। बताया जा रहा है कि आगामी माह तक टीम चंबा पहुंच सकती है। बहरहाल, सर्वे के बाद दोबारा कंपनी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और इसके बाद नई दरों से हाउस टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 वार्डों वाली नगर परिषद चंबा में हाउस टैक्स वसूलने के लिए नगर परिषद ने एक सैटेलाइट सर्वे करवाया था। करीब डेढ़ साल पहले हुए इस सर्वे के जरिये कंपनी मृतकों के नाम पर ही सर्वे करके चली गई। रिपोर्ट आने के बाद नगर परिषद चंबा ने इस पर आपत्ति लगाई। शहर के करीब पांच हजार गृह मालिकों का सर्वे सही पाया गया है। मृतकों के नाम पर सर्वे होने के चलते नगर परिषद को परेशानियां पेश आई। बहरहाल, अब कंपनी दोबारा से चंबा आकर शहर के विभिन्न वार्डों में सैटेलाइट सर्वे वर्तमान मालिकों के नाम के अनुरूप करेगी। शहर के प्रत्येक वार्ड में 15 से 20 मृतक लोगों के सर्वे रिपोर्ट में नाम हैं। आपत्ति के चलते अब दोबारा सर्वे होगा। इसके बाद नगर परिषद नए सिरे से हाउस टैक्स की दरें निर्धारित करेंगी। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा मृतकों के नाम पर सर्वे करने पर नप ने आपत्ति लगाई है। शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 200 मकानों में सर्वे दोबारा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed