{"_id":"67572431ee3fdeb66600258b","slug":"session-judge-will-now-hear-the-case-of-married-womans-death-chamba-news-c-88-1-ssml1004-139201-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विवाहिता की मौत के मामले की सुनवाई अब करेंगे सत्र न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विवाहिता की मौत के मामले की सुनवाई अब करेंगे सत्र न्यायाधीश
Mon, 09 Dec 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विवाहिता की मौत के मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायाधीश चंबा जसबंत ठाकुर करेंगे। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी डलहौजी की अदालत ने मामले की जांच के उपरांत अब यह मामला सत्र न्यायाधीश चंबा की अदालत में सुनवाई को भेज दिया है।
20 मई 2023 को ठाकुरी देवी पत्नी राज कुमार निवासी करोड़ी तहसील सलूणी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी की ओर से आत्महत्या जैसा कदम उठाने के पीछे ससुराल पक्ष जिम्मेदार है। सास और देवर पर उन्होंने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्हाेंने बताया कि उनकी बेटी सोनी देवी की शादी केवल कुमार पुत्र प्रवीन कुमार गांव तारागढ़ तहसील चुवाड़ी के साथ हुई थी। उसका पति बद्दी में ढाबे में काम करता है। उसकी सास और देवर अकसर उसे दहेज न लाने के ताने देकर परेशान करते रहते थे। दहेज को लेकर दिए जाने वाले तानों से आखिरकार उनकी बेटी मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी परेशान हो चुकी थी।
आखिरकार, 21 अ्प्रैल, 2023 को दहेज को लेकर होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर उसने जान दे दी। बेटी की मौत की खबर सुनकर मायका पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुंचे। जहां से बेटी के शव को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया। मामले की पुलिस की ओर से जांच करने के बाद रिपोर्ट को डलहौजी स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अब इसे मामले को सत्र न्यायाधीश चंबा जसबंत ठाकुर की अदालत में सुनवाई के लिए भेजा गया है।