{"_id":"6a25a121d9c657f5f8038fed","slug":"sensation-due-to-finding-dead-body-of-a-person-near-chauhada-reservoir-chamba-news-c-88-1-ssml1004-185957-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौहड़ा जलाशय के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौहड़ा जलाशय के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
Sun, 07 Jun 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
घर से 19 मई से लापता था ओहली गांव का मनोज, खोजबीन करने पर भी नहीं लगा था सुराग
पुलिस ने जलाशय से निकालकर शवगृह में रखी देह, आज किया जाएगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। चौहड़ा जलाशय के समीप चकलू में 19 मई से लापता एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कुपाहड़ा के ओहली गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को जलाशय से निकालकर एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। इसे शवगृह में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
मनोज कुमार 19 मई को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी के जरिये उसे चंबा बाजार में देखा गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी।
रविवार को चौहड़ा जलाशय के चकलू क्षेत्र के पास शव देखकर राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जलाशय से निकाल कर कब्जे में लिया। शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मनोज कुमार के रूप में की। मृतक के पिता इंद्र सिंह ने बताया कि मनोज कुमार घोड़े चराने का काम करता था। मुर्गे की दुकान पर भी काम करता था। उन्होंने बताया कि 19 मई को वह बिना बताए चला गया था। उसका मोबाइल भी घर पर ही था। अब मनोज का शव मिलने से परिजनों की अश्रुधारा थमने का नाम नहीं ले रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चौहड़ा जलाशय में मनोज कुमार का शव बरामद हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।