फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Senior citizens were welcomed by giving flowers

वरिष्ठ नागरिकों का फूल देकर किया स्वागत

Sat, 12 Nov 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens were welcomed by giving flowers
चंबा। दिन शनिवार। समय सुबह 8:00 बजे। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया चल रहीं है। सुबह 8:00 बजे आसमानी कोठी में स्थापित मतदान केंद्र में मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम खराब हो चुकी है जिसे दुरुस्त करवाने के लिए मतदान अधिकारी अपने उच्चाधिकारी को फोन पर सूचित करते हैं। इसी बीच लोग मतदान करने के लिए केंद्र में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

8:35 बजे मशीन को सुचारु करके वोटिंग शुरू होती है। सुबह 9:00 बजे भूरि सिंह संग्रहालय स्थित मॉडल पोलिंग स्टेशन पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डीसी राणा अपनी धर्मपत्नी के साथ वोट डालने पहुंचते हैं। व अन्य मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर वोट डालते हैं। इस पोलिंग बूथ में आने वाले मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है। प्रवेश द्वार पर स्वयंसेवी दो वरिष्ठ मतदाताओं को गुलाब का फूल देकर स्वागत कर रहे हैं। सुबह 10:00 बजे पोलिंग बूथ घरमाणी में महिलाओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। मतदान करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे एनडीआरएफ की पूरी टीम गाड़ी में बैठकर शहर पहुंचती है। जवान शहर और आसपास के बूथों में सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। 11:00 बजे जुलाहकड़ी पोलिंग बूथ पर लोग कतारों में खड़े होकर वोट डालने के लिए खड़े हैं। दोपहर 12:00 बजे हरदासपुरा पोलिंग बूथ पर महिलाएं और पुरुष वोट डालने के लिए लाइनों में लगे हैं। 12:30 बजे सदर विधायक पवन नैयर करियां पंचायत के पोलिंग बूथ पर मोर्चा संभालते हैं। 12:40 बजे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर भी करियां पंचायत के पोलिंग स्टेशन के बाहर पहुंच चुके हैं। सदर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी काफी देर तक अपने-अपने बूथों पर डटे रहते हैं। दोपहर 1:00 बजे पक्का टाला मोहल्ला स्थित पोलिंग स्टेशन में लोग बारी-बारी से वोट डालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुर्थी में डेढ़ घंटा बंद रही ईवीएम
पांगी के पुर्थी मतदान केंद्र मेें सुबह 8:00 बजे ईवीएम खराब हो गई। ईवीएम के खराब होने के बाद सुबह 9:35 बजे तक मतदान प्रक्रिया थमी रही। सुबह 9:35 बजे मेकेनिक ने मशीन को ठीक किया जिसके बाद ही मतदान प्रक्रिया आरंभ हो पाई। वहीं विस क्षेत्र चंबा के सपड़ी मोहल्ला, हरदासपुरा, कुंराह, चीलबंगला, सिल्लाघ्रराट में वीवीपैट मशीनें खराब हो गईं जिन्हें 10 से 20 मिनट में बदल कर व्यवस्था को सुचारु किया गया। विस क्षेत्र डलहौजी के बनीखेत बूथ नंबर 110 में मशीन में तकनीकी खराब आ गई। इसे भी मेकेनिक बुलाकर मशीन को चेक करने के बाद सुचारु करवा दिया गया। इस दौरान करीब 60 लोग मतदान करने के लिए कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed