{"_id":"667ee43601034295b50ec3bd","slug":"selfie-point-to-be-built-at-sach-pass-for-rs-11-lakhs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-128027-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साच पास में 11 लाख से बनेगा सेल्फी पाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साच पास में 11 लाख से बनेगा सेल्फी पाइंट
Fri, 28 Jun 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी साचपास में भूत मैदान सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करते जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह
पांगी (चंबा)। बर्फ से लकदक साच पास में अब सेल्फी पाइंट स्थापित होगा। इस कार्य पर 11 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा भूत मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
दूसरी तरफ, साच पास से चीड़ू पानी तक मार्ग का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस कार्य पर एक करोड़ 39 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
भरमौर विस क्षेत्र के तहत आते पांगी से वापस आते समय बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्याें के शिलान्यास किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्याें को तय समयावधि के भीतर पूरा किया जाएगा। बताया कि घाटी में कार्य करने की अवधि काफी कम रहती है। अधिकतर समय यहां बर्फ रहती है। ऐसे में कम समय में गुणवत्ता पूर्वक कार्य करें। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग का खास ख्याल रख रही है। प्रदेश के हर कोने में विकासात्मक गतिविधियां शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को चरणबद्द तरीके से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। इस मौके पर एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जोगिंद्र कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--