फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   self isolation must for those who recovered from covid

स्वस्थ होने पर भी रहना पड़ेगा सेल्फ आइसोलेट

Thu, 29 Apr 2021 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
self isolation must for those who recovered from covid
चंबा। जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए एक नई पहल की जा रही है। संक्रमित लोगों को स्वस्थ होने के बाद एक सप्ताह तक अपने आप को आइसोलेट करना होगा। इस दौरान स्वस्थ व्यक्ति के लिए घर से बाहर निकलने पर मनाही होगी। पंचायत प्रतिनिधि और पटवारी सेल्फ आइसोलेट व्यक्ति पर नजर रखेंगे। ऐसे में यदि व्यक्ति सार्वजनिक स्थल या कहीं आता-जाता दिखता है तो इसके बारे में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी। बहरहाल, इस नियम की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लोग कोविड महामारी को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालना नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन और विभिन्न विभागीय टीमें कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए दिन-रात डटी हुई हैं। लिहाजा, कोरोना संक्रमित के स्वस्थ होने के बाद भी उसे सात दिन तक सेल्फ आइसोलेट होना पड़ेगा। इस दौरान वह न तो किसी के संपर्क में आएगा और न कहीं जाएगा। नियमों की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के स्वस्थ होने पर भी उसे सात दिन तक घर पर ही सेल्फ आइसोलेट होना पड़ेगा। सेल्फ आइसोलेट समय के दौरान यदि वह नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed