फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seeing apple flowers brings smiles on the faces of gardeners

Chamba News: सेब के फूल देख बागवानों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seeing apple flowers brings smiles on the faces of gardeners
होली उपमंडल के अधीन आते परिक्षेत्र में बंफर फ्लावरिंग से लदा सेब का पेड़।
होली (चंबा)। उपमंडल के तहत सेब बगीचों में इस बार बंपर फ्लावरिंग से बागवानों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी है। बागवानाें को इस बार उम्दा फसल की उम्मीद है। बीते वर्ष क्षेत्र में कम पैदावार होने से बागवानों को काफी घाटा उठाना पड़ा है। वर्तमान समय में सेब के बगीचों में बंपर फूल खिलना बागवानों को बड़ी राहत देता प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल होली के तहत आने वाली ग्राम पंचायत होली, बजोल, न्याग्रां, दियोल, कुलेठ, कुठेड, लांमू, चन्हौता, क्वारसी, उलांसा, गरोला आदि में बागवानों ने अपने बगीचों में सेब के पौधे लगाए हैं। सेब की विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए पौधे बागवानों की आर्थिकी को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इस बार बगीचों में जमकर फ्लावरिंग होना बागवानों की मेहनत को साकार करता दिख रहा है। बागवानों दिलीप कुमार, प्रकाश चंद, सनी कुमार, ठाकुर सिंह, महेश कुमार, चमन लाल, श्याम लाल, दलीपा राम आदि ने बताया कि होली उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में सेब की बंपर पैदावार की उम्मीद हैं। बगीचों में जमकर खिले फूल इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। बीते दो वर्षो में सेब की पैदावार अधिक न होने से बागवानों को काफी घाटा उठाना पड़ा है। कई जगह तो बागवानों को अपने खाने के लिए भी बाजार से सेब खरीद कर लाने पड़े। सेब की फसल कम होने के पीछे मौसम भी मुख्य वजह रही है। उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि सेब बगीचों में बेहतरीन फ्लावरिंग होने से बागवानों को अच्छी फसल की उम्मीद है। मौसम का साथ रहा तो सेब से बागवान इस बार अच्छी कमाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed