फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SDO got caught in a landslide while trying to clear the road, seriously injured

Chamba News: मार्ग को खुलवाते भूस्खलन की चपेट में आए एसडीओ, गंभीर घायल

Fri, 29 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
SDO got caught in a landslide while trying to clear the road, seriously injured
भूस्खलन की चपेट में आने से घायल लोनिवि के एसडीओ उपचाराधीन। स्त्रोत विभाग।
चंबा। गेट-खज्जियार मार्ग को यातायात के लिए बहाल करते समय भूस्खलन की चपेट में आने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एसडीओ) शैलेष राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर व रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। सिर पर सात टांके लगाए गए हैं। 25 अगस्त को सहायक अभियंता अपनी टीम के साथ जोत मार्ग पर डुगली के पास फंसे मणिमहेश यात्रियों को निकालने के लिए पहुंचे। जहां पर शाम तक उन्होंने नाले में जेसीबी मशीन लगाकर 50 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू किया। वहां पर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के बाद जब वह गेट के पास पहुंचे तो वहां भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन


इससे वह अपनी टीम के साथ वहां फंस गए। उन्हें रात निजी होटल में गुजारनी पड़ी। 26 अगस्त को उन्होंने गेट से खज्जियार मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी व मजदूरों को वहां लगा दिया। खुद भी उनका मार्गदर्शन करते रहे, इतनें में वहां दोबारा भूस्खलन हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। चंबा तक पहुंचने के लिए उन्हें वाहन सुविधा भी नहीं मिली, क्योंकि सड़क जगह-जगह बंद थी। घायल अवस्था में वह जैसे-तैसे चंबा पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चला। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। उधर, स्थानीय निवासी संजीव कुमार, देसराज, रोहित, पुन्नू, सोभिया और नेक राम ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि अपनी जान की परवाह न करने वाले ऐसे अधिकारी सम्मानित होने चाहिए।

भूस्खलन की चपेट में आने से घायल लोनिवि के एसडीओ उपचाराधीन। स्त्रोत विभाग।

भूस्खलन की चपेट में आने से घायल लोनिवि के एसडीओ उपचाराधीन। स्त्रोत विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed