फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SDO arrived to inspect the bridge being built on Ravi river.

Chamba News: रावी नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ

Wed, 10 Apr 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
SDO arrived to inspect the bridge being built on Ravi river.
रावी नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ
विज्ञापन

पुल के स्लैब में डाली जा रही सीमेंट और बजरी की गुणवत्ता को लेकर स्वयं की जांच
ठेकेदार को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने के लिए दिए दिशा-निर्देश
110 मीटर लंबे बनने वाले पुल का एकतरफा 55 मीटर का निर्माण कार्य हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित करियां में रावी नदी के ऊपर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का सहायक अभियंता ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुल बनाने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। 110 मीटर लंबे पुल का 55 मीटर का एकतरफा कार्य बुधवार को पूरा हो गया। आखिरी स्लैब के कार्य की जांच करने के लिए मौके पर कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल डटे थे। कार्य की जांच करने के लिए सहायक अभियंता शैलेश राणा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार को समझाया कि किस प्रकार पुल के बचे हुए कार्य को पूरा किया जाएगा। रावी पर बनने वाले इस पुल से भडियांकोठी सहित अन्य तीन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। पक्का पुल नहीं होने के कारण पंचायत वासियों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। घरों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री भी करियां से आगे छोटे माल वाहक वाहनों के जरिये पहुंचानी पड़ती है। ऐसे में जब यह पुल बनकर तैयार होगा तो बड़े माल वाहक वाहन सीधे निर्माण सामग्री भडियां लेकर जा सकेंगे।


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि एक छोर से पुल का कार्य समाप्त हो चुका है। अब दूसरे छोर से पुल का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी मौके पर मौजूद रहकर पुल के कार्य पर पैनी नजर रखे हुए हैं। एक साल में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद लोगों को बस सहित अन्य बड़े वाहनों की सुविधा घर-द्वार मिलेगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed