फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Scrub typhus cases started increasing in the district

जिले में बढ़ने लगे स्क्रब टायफस के मामले

Sat, 17 Sep 2022 09:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Scrub typhus cases started increasing in the district
चंबा। जिले में स्क्रब टायफस के मरीजों का आंकड़ा 29 पहुंच गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि, अधिकांश मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में दो मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मेडिकल कॉलेज में स्क्रब टायफस के छह मरीज भर्ती हुए थे जो इलाज के बाद अपने घर जा चुके हैं। दो दिन पहले दो अन्य मरीज स्क्रब टायफस की चपेट में आने से अस्पताल में भर्ती हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल की चौथी मंजिल में चल रहा है। उनके इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की है। चिकित्सक दोनों समय इन मरीजों पर निगरानी रख रहे हैं। उनकी स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए वार्ड के स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घास काटने का सीजन शुरू होने से स्क्रब टायफस के मरीजों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रब टायफस की जांच किट के साथ सभी जरूरी दवाइयां मुहैया करवा दी गई हैं। साथ ही ग्रामीणों को स्क्रब टायफस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों घास काटने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। ग्रामीण अपने मवेशियों के चारे के लिए सर्दियों का घास का कोटा जमा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घास में एक विशेष प्रकार का पिस्सू पलता है जिसके काटने से स्क्रब टायफस जैसी बीमारी हो सकती है। ग्रामीण घास काटते समय सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते। नंगे हाथों दराटी से घास काटते रहते हैं। उसी दौरान घास में पलने वाला पिस्सू ग्रामीणों को काट लेता है जिससे उन्हें तेज बुखार हो जाता है। इसके साथ ही सिरदर्द, खांसी, मांसपेशियों में दर्द और शरीर में कमजोरी भी आने लगती है जो स्क्रब टायफस के लक्षण हैं।

कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्क्रब टायफस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में पूर्ण व्यवस्था की गई है। मौजूदा समय में अस्पताल में दो मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घास काटते समय हाथ में दस्ताने पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed